फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BSA had failed helpline, number off

बीएसए की हेल्प लाइन हुई फेल, नंबर बंद

Mon, 04 Apr 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकायत कर्ताओं का कहना नहीं मिलता नंबर
बिल जमा न होने पर बंद कर दिए गए कनेक्शन

 जिले में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और विद्यालय संबंधी समस्याओं के लिए दो हेल्प लाइन नंबर दिए गए थे। जिसके बाद शिक्षक और अभिभावक बिना किसी डर के इन नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्याएं बता रहे थे, लेकिन ये हेल्प लाइन नंबर नए शिक्षा सत्र के शुरू होने के साथ ही निष्क्रिय हो गई है। विभागीय लापरवाही के कारण इन दोनों हेल्प लाइन नंबरों को बिल जमा न होने के कारण दूरसंचार विभाग ने कट कर दिया है।  बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बिल को जमा करने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई की जा चुकी है। जल्द ही हेल्प लाइन नंबर दोबारा शुरू हो जाएंगे। 

बताते चलें जनवरी माह में जिले में शिक्षकों और अभिभावकों की समस्याओं को जानने के लिए बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने दो हेल्प लाइन नंबर एलाट किए थे। जिसमें शिक्षकों के लिए 05832220120 और अभिभावकों के लिए 05832220121 था। जिस पर शिक्षक या अभिभावक सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक कॉल कर अपनी समस्या के बारे में बता सकते थे। हेल्प लाइन लाइन नंबर के लिए एक अलग कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसमें आई हुई शिकायतों को ड्यूटी कर रहा कर्मचारी रजिस्ट्रर में दर्ज करता था और रोजाना बीएसए को आई हुई शिकायतों के बारे में जानकारी देता था। शिकायतों का बीएसए निस्तारण करते थे। अब जब हेल्प लाइन नंबर खराब पड़े हैं, तो विभाग के पास शिकायत भी नहीं आ रही हैं।  शिक्षक और अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed