{"_id":"6a175432898bb942230257ba","slug":"brother-in-law-shoots-young-man-who-was-advocating-for-sisters-divorce-condition-critical-badaun-news-c-123-1-bdn1036-164853-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बहन के तलाक के मुकदमे की पैरवी कर रहे युवक को बहनोई ने गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बहन के तलाक के मुकदमे की पैरवी कर रहे युवक को बहनोई ने गोली मारी, हालत गंभीर
Thu, 28 May 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 28 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल- मेसाद।
इस्लामनगर। इस्लामनगर क्षेत्र में बहन के तलाक के मुकदमे की पैरवी कर रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि उसके बहनोई ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार रात इस वारदात को अंजाम दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, बहनोई समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लश्करपुर ओईया निवासी मेसाद अपनी बहन मिस्कीन के तलाक के मुकदमे की पैरवी कर रहा था। मिस्कीन की शादी करीब पांच साल पहले नदेरी निवासी भूरा उर्फ मुनाजिर से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों अलग हो गए और तलाक का मामला कोर्ट में चला गया। ग्रामीणों के अनुसार, मुनाजिर मेसाद पर मुकदमे की पैरवी न करने का दबाव बना रहा था। मंगलवार रात मेसाद खेत से लौट रहा था। नदेरी-ओईया सड़क पर भूरा उर्फ मुनाजिर ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया। आरोपियों ने मेसाद के साथ मारपीट की और फिर तमंचे से गोली मार दी। मेसाद को पीठ में दो गोली लगी हैं।
गोली लगने के बाद मेसाद सड़क किनारे गिर पड़ा। आरोपी मौके से भाग गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल मेसाद को रुदायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बताया तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-- -- -- -- --
तलाक लिए बिना कर ली है दूसरी शादी
मेसाद की बहन मिस्कीन और उसके पति मुनाजिर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह विवाद तलाक के मुकदमे तक पहुंच गया था। ग्रामीणों के अनुसार, मुनाजिर मेसाद पर पैरवी न करने का दबाव बना रहा था। मुनाजिर ने मिस्कीन से तलाक लिए बिना ही अपने गांव नदेरी में दूसरी शादी भी कर ली है। यह भी हमले का एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है।