फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brother-in-law and sister-in-law died in a road accident, two children injured

Budaun News: सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत, दो बच्चे घायल

Mon, 12 May 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law died in a road accident, two children injured
ज्ञान कुमार का फाइल फोटो।
दातागंज (बदायूं)। शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार चार लोगों को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में साले और बहनोई की मौत हो गई। जबकि साले के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो मौतों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रंझोरा निवासी ज्ञान कुमार (31) के चचेरे साले की शादी मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मुड़सेना में रविवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी के साथ ससुराल आया था। चचेरे साले की बरात शाहजहांपुर जिले के गांव मंडिया कला गई थी।
विज्ञापन

ज्ञानकुमार अपने साले धर्मेंद्र के साथ बाइक से बरात में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर गया था। देर रात वह साले के साथ घर लौटने के लिए तैयार हुए तो धर्मेंद्र के बेटे कार्तिक और आर्यन ने भी साथ चलने की जिद की। जिस पर चारों रात में ही बाइक से घर लौटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनकी बाइक दातागंज थाना क्षेत्र के गांव डहरपुर के पास रात करीब 12 बजे पहुंची तो वहां किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें ज्ञान कुमार और दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए, जबकि धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
पीछे से बरात में आए अन्य लोग भी बाइकों से आ रहे थे। हादसा होने के बाद तमाम लोग वहां पहुंच गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां धर्मेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, बाद में घायल ज्ञान कुमार की भी मौत हो गई।
परिवार के लोग घायल बच्चों को बरेली के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।


बाइक से जाने के लिए परिजनों ने किया था मना
बरात में बाइक से जाने के लिए परिवार के लोगों ने मना किया, लेकिन दोनों युवक नहीं माने और सड़क हादसे में जान गवां बैठे। रोते बिलखते परिजन यही कह रहे थे कि अगर मान गए होते तो शायद बच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed