फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Brij folk dance with memory invocation The festival opened with a bang

बृज लोकनृत्य के साथ स्मृति वंदन  महोत्सव का धमाकेदार आगाज

Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं। Updated Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Brij folk dance with memory invocation The festival opened with a bang
महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित 
विज्ञापन

कलाकारों की प्रस्तुतियां सुनकर तालियों से गूंजा पांडाल 

 सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक संस्था स्मृति वंदन की ओर से आयोजित स्मृति वंदन महोत्सव 2016 का धमाकेदार आगाज बृज के लोक नृत्य और लोकगीतों के साथ हो गया। यूनियन क्लब में आयोजित यश भारती सम्मान प्राप्त मुरारीलाल शर्मा के  टीम की मनमोहक प्रस्तुतियां, वंदना, बृज गीत मयूर नृत्य देखकर पांडाल तालियों से गूंज उठा। 
बृज की फूलों की होली ने वातावरण कृष्णमय कर दिया। लोकनृत्यों के बाद राजीव पालीवाल के गीतों को मौजूद दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा और डीएम पवन कुमार ने मां शारदे के चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले तमाम लोगों को सम्मानित किया गया। संचालन संस्था सचिव भानु प्रकाश भानु ने किया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एनडी पाठक, राजन मेहंदीरत्ता, प्यारे सिंह शिशु, रविंद्र सिंह दद्दू, डॉ. योगश्वर सिंह, डॉ. हरपाल सिंह, जवाहर सिंह यादव, रविंद्र मोहन सक्सेना, सोमेंद्र यादव, सुशील कुमार सिंह, आदित्य श्रोत्रिय, अमित यादव, गुलफाम सिंह यादव, डॉ. अवधेश पाठक, अमित यादव, परमिंदर सिंह, धर्मेंद्र यादव, सतीश चंद्र यादव, भारतेंदु यादव समेत तमाम गणमान्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed