फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bridge on Sot river will be constructed at a cost of Rs. 16.11 crore, tender process completed

Budaun News: 16.11 करोड़ से बनेगा सोत नदी पर पुल, टेंडर प्रक्रिया पूरी

Sat, 31 May 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bridge on Sot river will be constructed at a cost of Rs. 16.11 crore, tender process completed
बिसौली की सोत नदी का जर्जर पुल, इसी के पास बनेगा नया पुल। संवाद
बिसौली। सोत नदी पर अब नए पुल का निर्माण सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया सेतु निगम ने पूरी करके ठेकेदार को कार्य करने की अनुमति दे दी है। एक साल बाद इस पर वाहन दौड़ने लगेंगे।
विज्ञापन


सोत नदी पर दो साल पहले पुल को जर्जर घोषित कर दिया गया था। करीब आठ महीना पहले पूरी तरह से वाहन संचालन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से क्षेत्र के करीब 50 गांव के लोगों का बिसौली आना-जान मुश्किल हो गया था। करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नए पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र देकर निर्माण की मांग की थी। शासन ने पहली किस्त आठ करोड़ की जारी कर दी थी।
विज्ञापन

पुराने पुल से 15 मीटर दूर नया पुल बनाया जाएगा, इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार से इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। बताया कि 128 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के लिए 16.11 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें करीब आठ करोड़ की पहली किस्त करीब दो महीने पहले ही जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई किलोमीटर का लगाना पड़ता है चक्कर

बिसौली और रानेट चौराहे के मध्य सोत नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन पूर्णतया बंद कर दिया गया था। इस कारण क्षेत्र के लोगों का बिल्सी, सहसवान, इस्लामनगर और तहसील क्षेत्र से सीधा संपर्क टूट गया था। लोगों को साहनपुर, सुजानपुर, रानेट से वजीरगंज, ओरछी होकर निकलना पड़ रहा था। वहीं बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। सोत नदी पर एक साल में नया पुल बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद क्षेत्र के 50 गांव की करीब एक लाख आबादी को राहत मिल सकेगी। नए पुल के निर्माण की स्वीकृति मिलने की खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।


कोट,


- टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही पुल के निर्माण के लिए ठेकेदार को कहा गया है। सोमवार से कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 128 मीटर लंबे पुल का निर्माण एक साल में पूरा कराया जाना है। - अरुण गुप्ता, डीपीएम, सेतु निगम बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed