फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bridge construction on Mahawa river begins, 24 villages will get relief

Budaun News: महावा नदी पर पुल निर्माण शुरू, 24 गांवों को मिलेगी राहत

Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bridge construction on Mahawa river begins, 24 villages will get relief
सहसवान के बड़ेरिया गांव में महावा नदी पर पुल बनाने के लिए तैयार ​किए जा रहे पिलर। संवाद
बदायूं। सहसवान तहसील के गांव बड़ेरिया और जरीफपुर गढ़िया के बीच महावा नदी पर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इस पर 21.84 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बनने से 24 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी और उनका 10 किलोमीटर का सफर कम होगा।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में महावा नदी उफान पर आ जाती है तो कई गांवों का आपसी संपर्क टूट जाता है। पुरानी पुलिया पानी में डूब जाती है, जिससे लोगों को कछला होते हुए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। अब पुल बन जाने से ग्रामीणों को इस समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। सेतु निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। सेतु निगम के ठेकेदार ने पिलर बनाने का काम शुरू करा दिया है। परियोजना से जुड़े इंजीनियरों का कहना है कि एक साल में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल बन जाने के बाद करीब 10 किलोमीटर की दूरी बचेगी। अब कछला से जरीफपुर गढ़िया जाने वाले लोगों को सहसवान का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वह बड़ेरिया होते हुए सीधे जरीफपुर पहुंच सकेंगे, जिससे समय और ईंधन बचत होगी।
विज्ञापन


-------

पहली किश्त के रूप में मिले सवा दो करोड़ रुपये

सहसवान के बड़ेरिया गांव के पास बन रहे पुल पर 21.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि से सेतु निगम 120 मीटर लंबा पुल बनाएगा। इसको लेकर शासन की ओर से सेतु निगम के लिए पहली किश्त के रूप में करीब सवा दो करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
प्रोजेक्ट पर एक नजर
लागत- 21.85 करोड़
जारी किश्त- सवा दो करोड़
लंबाई- 120.65 मीटर
एप्रोज रोड- पुल के दोनों तरफ 150-150 मीटर
पिलर- 10
--
इन गांवों को होगा फायदा
- तोफिया नगला, खागी नगला, औरंगाबाद, टप्पा जामिनी, नगला बरन, धापड़, खिरगबारी, जरीफपुर गढि़या, रसूलपुर, कमनपुर सहित 24 गांवों के लोगों को लाभ होगा।
--

क्या बोले लोग
पुल न होने से हम लोगों को उस पर जाने में परेशानी होती है। घूमकर जाना होता था। पुल बनने के बाद सीधे आवागमन कर सकेंगे। इससे समय और धनराशि दोनों की बचत होगी। -तिलक सिंह, तौफी नगला

---------


-पुल के बन जाने से बारिश के दिनों में भी अपनी खेती कर सकेंगे। अभी तक महावा नदी में पानी आने के बाद में आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता था। ऐसे में नदी के उस पार फसल नहीं कर पाते थे। - वेदपाल, बड़ेरिया

---
- सहसवान में निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। समय सीमा के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इससे लोगों को आने व जाने में परेशानी नहीं होगी। - अरुण गुप्ता, प्रोजेक्टर मैनेजर, सेतु निगम

सहसवान के बड़ेरिया गांव में महावा नदी पर पुल बनाने के लिए तैयार किए जा रहे पिलर। संवाद

सहसवान के बड़ेरिया गांव में महावा नदी पर पुल बनाने के लिए तैयार किए जा रहे पिलर। संवाद

सहसवान के बड़ेरिया गांव में महावा नदी पर पुल बनाने के लिए तैयार किए जा रहे पिलर। संवाद

सहसवान के बड़ेरिया गांव में महावा नदी पर पुल बनाने के लिए तैयार किए जा रहे पिलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed