फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bride did not reach with procession If car was not found in dowry report filed on seven In Badaun

दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: लाल जोड़े में साजन का इंतजार करती रही दुल्हन, पर दूल्हा इस वजह से न लाया बरात

Mon, 21 Aug 2023 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Aug 2023 11:45 AM IST
सार

बदायूं में दहेज में कार नहीं मिली तो दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। लड़की के परिवार वालों ने काफी समझाया लेकिन दहेज लोभी परिवार नहीं माना। पीड़ित परिवार ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
bride did not reach with procession If car was not found in dowry report filed on seven In Badaun
दिल तोड़ दिया मेरा उसने... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं शहर कोतवाली पुलिस ने दहेज में कार न मिलने पर बरात लेकर नहीं पहुंचे दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पिछले डेढ़ माह से लड़की वाले दूल्हे और उसके परिवार वालों को मनाने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


महिला थाने में भी उन्हें समझाने की कोशिश की गई लेकिन दहेज लोभी परिवार नहीं माना। थकहार कर लड़की के पिता ने उनके खिलाफ तहरीर दी। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी रूपचंद का कहना है कि उन्होंने करीब छह माह पहले बेटी पिंकी की शादी शहर के विजय नगर निवासी आकाश पुत्र किशोरीलाल के साथ तय की थी। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- मौत का खेल: नाग पंचमी के मेले में गले में सांप डालकर करतब दिखा रहा था जुनैद, डसने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शादी तय करने के दौरान एक लाख रुपये और फल मिठाई आदि भी दिया था। बाद में गोद भराई की रस्म भी अदा की गई। 23 जून 2023 को लगन और 29 जून को शादी होनी थी। वह तय समय के अनुसार 23 जून को लगन लेकर विजय नगर मोहल्ले में पहुंचे थे। वह 1.50 लाख रुपये, कपड़े, फल, मिठाई और अन्य सामान लेकर गए थे। 

रात 9:30 बजे लगन चढ़ाई जा रही थी। इसी दौरान आकाश, उसके पिता किशोरीलाल, मां मुन्नी देवी, भाई राकेश, मुकेश और जगदीश, बहन सरोज आ गए। उन्होंने लगन का सारा सामान फेंक दिया।

बोले कि जब तक दहेज में कार नहीं मिलेगी, तब तक शादी नहीं होगी। उनका लड़का आकाश बरात लेकर नहीं जाएगा। वह 29 जून को बरात लेकर भी नहीं पहुंचा।
 

इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत की। महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने की कोशिश की गई लेकिन लड़का पक्ष नहीं माना।

ये भी पढ़ें- 'फिर पड़ेंगे पत्थर तो रोएंगे': छात्रा ने लगाया विवादित स्टेट्स; युवकों ने कीं अशोभनीय टिप्पणियां, दो गिरफ्तार
 

वह कार न मिलने पर शादी नहीं करने को अड़ा रहा। तब उन्होंने कोतवाली आकर पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed