फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth doing hate posts on social media in bareilly

'फिर पड़ेंगे पत्थर तो रोएंगे': छात्रा ने लगाया विवादित स्टेट्स; युवकों ने कीं अशोभनीय टिप्पणियां, दो गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Aug 2023 12:12 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर नफरत का वायरस लगातार पांव पसार रहा है। युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। बरेली में जोगी नवादा और शीशगढ़ प्रकरण को लेकर विवादित पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Youth doing hate posts on social media in bareilly
आरोपी अजमल हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ का घटनाक्रम सोशल मीडिया पर हो रहे भड़काऊ पोस्ट और कमेंट की बानगी था। समय रहते पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई की होती तो शायद बवाल की नौबत नहीं आती। पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई तभी करती है जब कोई व्यक्ति या संगठन इसकी शिकायत करता है। पुलिस विभाग की बैठकों में सोशल मीडिया पर निगरानी की बात कही जाती है, लेकिन ऐसा होता नहीं। इसी का नतीजा है कि सोशल मीडिया पर नफरत का वायरस लगातार पांव पसार रहा है। शीशगढ़ व जोगी नवादा प्रकरण को लेकर अब भी टिप्पणी चल रही हैं। इस बीच दूसरे धर्मों पर छींटाकशी का दौर भी चल रहा है। 

विज्ञापन

रुहेलखंड विवि की छात्रा ने लगाया विवादित स्टेटस

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की छात्रा ने तिरंगा यात्रा को लेकर इंस्टाग्राम पर विवादित टिप्पणी के साथ स्टेटस लगाया है। छात्रा ने धार्मिक स्थल के बाहर नारेबाजी कर रहे युवकों का फोटो स्टेटस पर डालकर उसके साथ विवादित टिप्पणी लिखी है। इसके स्क्रीन शॉट वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


छात्रा आजमनगर मोहल्ले की निवासी बताई जा रही है। वह विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के खिलाफ हिंदू जागरण मंच व अन्य संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को ट्वीट किया गया है। कोतवाली पुलिस को मामले की जांच दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी करने वाला रेहान गिरफ्तार

फेसबुक वाल पर अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी करने के आरोपी रेहान को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि कई लोगों ने उनको कॉल कर बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया अहमदनगर निवासी रेहान अंसारी ने अमर्यादित टिप्पणी की है। 

फेसबुक पर रेहान की पोस्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया हो रही थी। इस पर दुर्गेश गुप्ता के साथ कई कार्यकर्ता इज्जतनगर थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव को आरोपी के खिलाफ ज्ञापन देकर धार्मिक भावनाएं आहत करने और समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने आरोपी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंस्टाग्राम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

शाही थाना क्षेत्र के अजमल ने इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए तो विहिप के गोरक्षा विभाग से जुड़े हिमांशु पटेल ने पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। शुरू में बताया जा रहा था कि युवक सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सिठौरा का निवासी है। 

सुभाषनगर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने जांच कराई तो पता चलगा कि आरोपी शाही थाना क्षेत्र का निवासी है। अधिकारियों को जानकारी दी गई तो शाही थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसको गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed