फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bride absconded with lover on four days of marriage in budaun

दुल्हन ने कर दिया कांड: शादी के चार दिन बाद पति गया बाजार, विवाहिता कर बैठी यह बड़ी 'गलती'

Sun, 11 Jun 2023 12:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Jun 2023 12:28 PM IST
सार

बदायूं में शादी के चार दिन बाद दुल्हन ने गलत उठा कदम लिया। जब पति को पता लगा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित पति ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।

विज्ञापन
Bride absconded with lover on four days of marriage in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शादी के चार दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता का मायके के पास रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद वह ससुराल आई तो उसके मोबाइल पर प्रेमी की कॉल आती रही। प्रेमी से बात होने के बाद वह मौका पाकर नकदी, जेवरात लेकर फरार हो गई। विवाहिता के पति ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस विवाहिता की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन



ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...
विज्ञापन



बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी पांच जून को बरेली के आंवला थाना क्षेत्र से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल आई तो उसके अगले दिन पति उसको मायके घुमाने के लिए ले गया था। मायके में वह एक दिन रुकी। इसके बाद पति उसे विदा कराकर घर ले आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति गया था बिसौली बाजार 

घर आने के बाद दुल्हन की बात प्रेमी से मोबाइल पर होती रही। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे विवाहिता का पति किसी काम से बिसौली बाजार गया था। उसकी मां अपने कमरे में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य खेतों की ओर गए थे। इसी बीच मौका पाकर उसने अपने प्रेमी को बुला लिया। प्रेमी के आने के बाद वह 30 हजार की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। 


ये भी पढ़ें- बूढ़ी मुर्गियों का बनेगा अचार: मशीन में विकसित होंगे चूजे, CARI के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक


युवक वापस आया तो उसने पत्नी को घर पर न देख अपनी मां से पूछा। इसके बाद आसपास के घरों में उसको देखा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि दुल्हन को बाइक से एक युवक के साथ जाते देखा था। वह समझे कि युवक उसका रिश्तेदार होगा, इसलिए किसी ने नहीं टोका। बाद में युवक कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। विवाहिता की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed