फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bricks were being carried by a sick horse, FIR against the horse and kiln owner

Budaun News: बीमार घोड़े से ढोई जा रहीं थीं ईंटें, घोड़ा और भट्ठा मालिक पर एफआईआर

Sun, 12 May 2024 05:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Bricks were being carried by a sick horse, FIR against the horse and kiln owner
बिल्सी क्षेत्र में तागें में ज्यादा लोड भरने से गिरा घोड़ा।स्रोत-वीडियो ग्रैब
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में शिव ईंट उद्योग पर बीमार घोड़े से ईंटें ढोई जा रही थीं। बुग्गी में इतनी ईंटें लादी गईं कि घोड़ा औंधे मुंह गिरकर घायल हो गया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान लिया। जांच में पता चला कि घोड़ा कमजोर और बीमार भी था। शरीर पर घाव थे। पशुधन प्रसार अधिकारी ने घोड़ा और भट्ठा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक्स हैंडल पर चार मई को वीडियो शेयर हुआ था। उस पर लिखा था कि बिल्सी के रानू ईंट उद्याेग पर घोड़ों के साथ हो रही बर्बरता। इस मामले को डीएम मनोज कुमार ने गंभीरता से लिया और तुरंत जांच कमेटी गठित की, जिसमें एसडीएम बिल्सी प्रबर्धन शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पशुधन विकास को शामिल किया गया। जांच कमेटी घोड़े को तलाश करते हुए रानू ईंट उद्योग पर पहुंची लेकिन यह मामला रानू ईंट उद्योग का नहीं था। यह मामला शिव ईंट उद्योग का था।
विज्ञापन

घोड़ा मालिक वेदप्रकाश बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर के हैं। कमेटी ने जांच की तो पाया कि घोड़े का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसके बाएं कंधे पर चार इंच का घाव था। इसके बाद तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया गया था। इस हालत के बावजूद घोड़े का प्रयोग ईंट ढोने में किया गया था। घोड़ा बुग्गी पर ज्यादा से ज्यादा ईंटें लादी गईं। इसमें घोड़ा मालिक के अलावा बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर पांच निवासी भट्ठा मालिक पीयूष की लापरवाही सामने आई। इस संबंध में पशुधन प्रसार अधिकारी अंबियापुर सुशील कुमार सिंह ने दोनों लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने घोड़ा मालिक और भट्ठा मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इसमें जांच के बाद तहरीर आई थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed