'हमारी शादी करवा दो': थाने पहुंचे प्रेमी युगल, पुलिस से कहा- हम करते हैं प्यार, लेकिन घरवाले नहीं तैयार
शहर के एक डिग्री कॉलेज में युवक और युवती एक साथ पढ़ते हैं। दोनों शुक्रवार को थाने पहुंचे और पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। प्रेमी युगल की बात सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। उन्होंने दोनों के परिजनों के बुला लिया।
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला छात्र अपनी प्रेमिका के साथ शुक्रवार को थाने पहुंचा। दोनों ने एसएचओ से कहा कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, उनकी शादी करा दी जाए। छात्र और उसकी प्रेमिका एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। एसएचओ ने दोनों के परिजनों को बुलाया तो छात्र के परिजन शादी को राजी थे, लेकिन छात्रा के परिजनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों को उनके परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
यह भी पढ़ें- गुरु-चेले की काली करतूत: अनुष्ठान के बहाने शिष्या को गन्ने के खेत में बुलाया, दोनों ने लूटी आबरू
शहर के एक डिग्री कॉलेज में युवक और युवती एक साथ पढ़ते हैं। छात्रा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा की रहने वाली है तो छात्र इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास रहता है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे वह दोनों सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कहा कि वह शादी करना चाहते हैं उनकी शादी करवा दी जाए।
अलग-अलग जाति से हैं दोनों
सदर कोतवाली पुलिस ने उन्हें सिविल लाइंस थाने भेज दिया। सिविल लाइंस थाने पहुंचकर दोनों ने एसएचओ गौरव विश्नोई को बताया कि वह आपस में प्रेम करते हैं, इसलिए उनकी शादी करवा दी जाए। उन्होंने बताया कि वह अलग-अलग जाति के हैं, इसलिए उनके परिवार वाले शादी नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- अश्लीलता मामले में नया मोड़: हनीट्रैप का बताया जा रहा मामला, SO पर मुकदमा कराने वाली महिला पर लग रहे आरोप
इसके बाद एसएचओ ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। यहां लड़की के परिजन शादी को तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों को उनके घर भेज दिया गया। इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि छात्र-छात्रा थाने आए थे। उनके परिजनों को बुलाया गया, लेकिन लड़की के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।