फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   border

जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, बैरियर लगाकर बॉर्डर सील

Fri, 08 Nov 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
border
बदायूं। अयोध्या मसले को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। सभी थानेदारों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में चौकसी बनाए रखें। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करें और चौपाल लगाकर लोगों को समझाएं। इसके अलावा शहर और जिले के बॉर्डर सील कर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के आदेश पर बुधवार को शहर में मॉक ड्रिल किया गया था। अब जिले के सभी पुलिस कर्मी आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हो गए हैं। हर तिराहे-चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गुरुवार को शहर में पुलिस लाइन से रूट मार्च निकाला गया, जो रोडवेज बस स्टैंड होते हुए लावेला चौक, नगर पालिका, लोटनपुरा, गोपी चौक, छह सड़का होते हुए पूरे शहर में घूमा। शहर के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। प्रत्येक मार्ग पर बैरियर लगाए गए हैं। यहां पुलिस को तैनात किया जा रहा है। जिन थाना क्षेत्रों में बॉर्डर हैं, उन थानाध्यक्षों को स्पेशल निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्र में चौकसी बनाए रखें। खासकर बाहर से आने वाहनों को चेक करें। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो तुरंत उसके बारे में जानकारी करें। रात में भी क्षेत्र में नजरें गढ़ाए रखें। लगातार गश्त की जाए।
विज्ञापन

- इस बार ककोड़ा मेला में पुलिस कर्मियों की कमी दिखाई देगी। स्थानीय पुलिस को मेले में पहले से लगा दिया गया है। हर साल की तरह दूसरे जनपद बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर से पुलिस बुलाई जाती थी। इस बार भी ककोड़ा मेला की सुरक्षा के लिए मांग की गई थी, लेकिन अभी तक बाहरी पुलिस नहीं आई है। बताते हैं कि इसकी वजह अयोध्या मामला है। पुलिस अपने-अपने जिले में सुरक्षा पर तैनात है। दूसरे जिलों से बहुत कम पुलिस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसाझाग। गुरुवार को मूसाझाग थाने में पीस कमेटी की बैठक की गई, जिसमें दोनों समुदाय के लोगों को बुलाया गया। एसओ ललित भाटी ने कहा कि न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि है। निर्णय को सभी लोग मानेंगे। कोई व्यक्ति न खुशी मनाएगा और न ही कोई टिप्पणी करेगा। क्षेत्र में कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है। किसी प्रकार की ढील नहीं होगी। जिले और शहर के बार्डर सील किए गए हैं। उन पर पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed