{"_id":"681e5cef661e2b805101b413","slug":"books-of-the-district-library-will-now-be-uploaded-on-the-e-granthalaya-portal-badaun-news-c-123-1-bdn1010-139104-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला पुस्तकालय की पुस्तकें अब ई-ग्रंथालय पोर्टल पर होंगी अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला पुस्तकालय की पुस्तकें अब ई-ग्रंथालय पोर्टल पर होंगी अपलोड
विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण करते डीएम अवनीश राय। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। डीएम अवनीश राय ने शुक्रवार को भामाशाह चौराहा स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी किताबों के सेक्शन वाइज कैटलॉग बनाने और ई-ग्रंथालय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रथम तल पर हॉल निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था से निरीक्षण कराने के लिए कहा।
डीएम ने कहा कि पुस्तकालय में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी व आमजन किताबों का अवलोकन कर ज्ञान, संस्कार व शिक्षा प्राप्त करते हैं, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक होती हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुस्तकालय के प्रथम तल पर अगर एक अन्य हाल बनाया जा सकता है तो इसके लिए कार्यदायी संस्था से निरीक्षण करवा लें और उस संबंध में आख्या उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक और हाल बन जाने से पुस्तकालय का अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकेंगे। बताया गया कि पुस्तकालय में 16 हजार किताबें हैं। अब तक पांच हजार किताबें पोर्टल पर अपलोड कराई जा चुकी हैं, डीएम ने शेष पुस्तकों को भी अपलोड कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।