{"_id":"571792704f1c1ba7448b4680","slug":"book-registration-and-uniform-getting-the-name-of-realization-fury","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक, रजिस्ट्रेशन और यूनिफार्म के नाम पर हो रही उगाही पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक, रजिस्ट्रेशन और यूनिफार्म के नाम पर हो रही उगाही पर रोष
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सदस्यों ने दिया धरना
सीबीएसई और आईसीएसी बोर्ड की मान्यता से संचालित हो रहे स्कूल कॉलेजों पर रजिस्ट्रेशन, यूनिफार्म, पुस्तकों और फीस के नाम पर स्कूल-कॉलेजों में उगाही की जा रही है। यह शिकायत भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के कार्यकर्ताओं ने डीएम से करते हुए महाराणा प्रताप चौक पर धरना भी दिया।
डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि एनसीईआरटी के स्थान पर निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों की खरीद करने के लिए बच्चों को मजबूर किया जा रहा है, जिससे अभिभावकों से हजारों रुपयों की लूट की जा रही है। साथ ही यूनिफार्म को भी एक तय दुकान पर महंगे दामों में खरीदवाने के लिए मजबूर किया जाता है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर एवं विभागीय आदेश इन पर लागू नहीं हो पा रहे हैं। इस मौके पर संयोजक हरि प्रताप सिंह राठौड़, सुरेशपाल सिंह, धनवीर, विकास पटेल, अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।