Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Book banks will be set up in secondary schools, reducing the financial burden on parents

Budaun News: माध्यमिक विद्यालयों में बनेगा बुक बैंक, अभिभावकों का आर्थिक बोझ होगा कम

Fri, 27 Feb 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 27 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Book banks will be set up in secondary schools, reducing the financial burden on parents
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को समय पर और सुगमता से पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए नई पहल शुरू की है। इस योजना के तहत जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बुक बैंक की स्थापना की जाएगी। बुक बैंक के माध्यम से विद्यार्थियों को नए सत्र की शुरुआत में ही आवश्यक किताबें मिल सकेंगी। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

जिले के माध्यमिक स्कूलों में बुक बैंक में पाठ्यक्रम के अनुसार सभी विषयों की किताबें संग्रहित की जाएंगी। सत्र समाप्त होने पर विद्यार्थियों से किताबें जमा करवाई जाएंगी, जिन्हें अगली कक्षा के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किताबों का पुन: उपयोग संभव होगा और हर साल नई किताबें खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को इससे लाभ होगा।
विज्ञापन

योजना के तहत विद्यालय स्तर पर एक समिति गठित की जाएगी, जो बुक बैंक के संचालन, पुस्तकों के रखरखाव और वितरण की जिम्मेदारी निभाएगी। किताबों की स्थिति की नियमित जांच होगी, ताकि वे उपयोग योग्य बनी रहें। खराब या अनुपयोगी पुस्तकों को अलग कर उनकी जगह नई किताबें जोड़ी जाएंगी। इसके लिए विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किताबें न मिलने की समस्या भी समाप्त होगी
डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि बुक बैंक बनने से बच्चों में पुस्तकों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। साथ ही, सत्र की शुरुआत में किताबें न मिलने की समस्या भी समाप्त होगी। कई बार किताबों की उपलब्धता में देरी के कारण पढ़ाई प्रभावित होती थी, जिसे यह व्यवस्था काफी हद तक दूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed