{"_id":"2828b0b5276ba0e131eca8be68fde7d6","slug":"bolero-rundi-the-bike-three-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने बाइक रौंदी, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने बाइक रौंदी, तीन की मौत, एक घायल
badaun
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली रोड पर बारापत्थर के पास बाइक को सामने से आ रही बोलेरो कार ने रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ड्राइवर कार मौके पर छोड़कर भाग गया। वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मरने वालों में विनोद शहर के विजय नगर और नन्हे बिनावर थाने के गांव डुमेरा के रहने वाले थे। गौर करने वाली बात है कि चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। एक भी हेलमेट नहीं पहने था।
बिनावर थाने के गांव डुमेरा निवासी नन्हे (26) पुत्र शंकर लाल, बाबू (25) पुत्र प्रकाश, भानू (20) पुत्र प्रेमपाल बाइक से बदायूं आए थे। शहर के विजय नगर में इनकी रिश्तेदारी है। रात में तीनों वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में विजय नगर का विनोद (28) पुत्र मुन्ना लाल भी इनके साथ डुमेरा जाने के लिए संग हो लिया। बरेली रोड पर खेड़ा नवादा से निकलने के बाद बारापत्थर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक रौंद दी। हादसे में चारो लोग घायल हो गए। खबर मिलने पर नवादा चौकी इंचार्ज सत्यसिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने नन्हे और विनोद को मृत घोषित कर दिया। बाबू की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर मिलने पर इनके परिवार वाले भी पहुंच गए हैं। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिए गए हैं। घटना के बाद से दोनों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ा
थाना क्षेत्र के रसूलपुर कलां के वीरेश (26) पुत्र विजयपाल ,ललतेश (25) पुत्र कल्यान और इंद्रपाल (26) पुत्र महावीर शनिवार रात सहसवान क्षेत्र के गांव सिलहरी से अपने गांव लौट रहे थे। अजीजपुर चौराहे के पास इनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर में घुस गई थी। हादसे में घायल वीरेश की मौत हो गई थी। ललतेश और इंद्रपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने पर दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान रविवार को दोपहर में ललतेश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव करिया वैन के राजवीर (23) पुत्र मोहनलाल की बहन की रविवार को बारात आनी थी। गांव के ही रमेश (25) पुत्र मेघसिंह के साथ वह बारातियों के लिए बर्फ खरीदने बाइक से दहगवां जा रहा था। रास्ते में गुन्नौर की ओर से आ रही स्कार्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजवीर और रमेश गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। सपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।