{"_id":"67a0a94cbff0954853094d4a","slug":"body-of-young-man-found-hanging-from-tree-brother-accused-of-murder-in-budaun-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 03 Feb 2025 05:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Feb 2025 05:02 PM IST
सार
बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव अहिरवारा के निकट एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। शव मफलर के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव अहिरवारा में सोमवार सुबह सड़क किनारे पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। युवक के गले में मफलर से फंदा बंधा था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उधारी के विवाद में ददमई के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा निवासी ध्रुव सिंह (35) पुत्र सूरजपाल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर वह ददमई निवासी व्यक्ति से उधारी के 40 हजार रुपये लेने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। सोमवार को सुबह पड़ोस के गांव अहिरवारा में सड़क किनारे बेर के पेड़ पर ध्रुव सिंह का शव मफलर के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
ग्रामीणों ने बिनावर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई धीर सिंह ने बताया कि उसके भाई से ददमई निवासी एक व्यक्ति ने 40 हजार रुपये उधार ले रखे थे। जिसको लेकर भाई का उस व्यक्ति से तीन दिन पहले विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
रविवार शाम पांच बजे ध्रुव सिंह ने कंडेला निवासी भांजे प्रेमचंद को कॉल करके बताया था कि वह ददमई गांव आया हुआ है। उसकी जान खतरे में है। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। यह जानकारी मिलने पर परिवार के लोग ददमई गांव भी गए थे, लेकिन वहां न आरोपी मिला और न ध्रुव सिंह। धीर सिंह ने भाई की हत्या का आरोप लगाया। बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन