फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of missing railway employee found in Ganga, murder suspected

Budaun News: गंगा में मिला लापता रेल कर्मी का शव, हत्या की आशंका

Sun, 28 Dec 2025 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 28 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Body of missing railway employee found in Ganga, murder suspected
अरविंद बाबू की फाइल फोटो।
उझानी। कछला पुल पर पेट्रोलिंग के दौरान आठ दिन पहले लापता रेलवे के संविदा कर्मी अरविंद बाबू का शनिवार सुबह में गंगा में शव मिला। घाट से करीब पांच किलोमीटर दूर मिले शव को देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए कुछ नाम पुलिस को बताए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन



कासगंज जिले के सोरो कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया निवासी अरविंद (25) पुत्र यादराम अपने साथी कर्मचारी मदन के साथ कछला में रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग के लिए 19 दिसंबर की रात निकले थे। तड़के करीब चार बजे वह अचानक ही लापता हो गए। अगले दिन सुबह उनका बैग गंगा में उतराता मिला तो परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। भाई राकेश बाबू ने बताया कि 20 दिसंबर से लगातार आठ दिन तक रोजाना खोजबीन की गई। उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों से भी मदद ली।
विज्ञापन

रेल कर्मी का शव बरामद होने के बाद रिश्तेदार भी गंगाघाट पर पहुंच गए। कछला चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मियों को राकेश समेत उनके परिजनों ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। राकेश ने बताया कि उनके भाई अरविंद की हत्या करके शव गंगा में फेंका गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि अरविंद पेट्रोलिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए हैं। फिर भी परिवार के लोगों की शिकायत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

जिनपर है शक, बुलाने पर भी नहीं आए आरोपी
- शव बरामद होने के बाद अरविंद के भाई राकेश ने कुछ लोगों की भूमिका पर शक जताया है। उन्होंने बताया कि अरविंद के लापता होने के बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को कुछ ऐसे लोगों के नाम बताए थे, जिनपर उन्हें संदेह रहा है। पुलिस ने भी उन्हें बुलाने को कॉल की, लेकिन वह न तो पुलिस कर्मियों के संपर्क में आए और न ही राकेश समेत अरविंद के परिजनों से संपर्क साधा। यहां तक साथी रेलकर्मी ने भी मौके पर आकर सहयोग नहीं किया।

अरविंद बाबू की फाइल फोटो।

अरविंद बाबू की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed