फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of missing child found in pond

Budaun News: नहाने के डर से भागा दो साल का मासूम, तालाब में गिरने से मौत, एक दिन बाद मिली लाश

Sat, 11 Feb 2023 03:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2023 03:02 PM IST
सार

नहाने के डर से दो साल का मासूम बच्चा घर से भागकर बाहर आ गया था। मां दूसरे बच्चों को नहलाने लगीं। जब काफी देर तक मासूम नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पिता ने अपहरण की आशंका पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। अगले दिन मासूम का शव तालाब में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Body of missing child found in pond
दीपांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के सिमर्रा भोजपुर गांव से लापता दो वर्षीय दीपांशु का शव शुक्रवार दोपहर घर के पास तालाब में पड़ा मिला। पुलिस ने शक के आधार पर सुबह तालाब में खोजबीन कराई थी। इसके लिए कछला से गोताखोर बुलाए गए थे। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


सिमर्रा भोजपुर के प्रमोद कुमार ने बृहस्पतिवार को बिल्सी थाने में अपने दो वर्षीय बेटे दीपांशु के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रमोद का कहना था कि उसका बेटा दीपांशु बृहस्पतिवार दोपहर अचानक लापता हो गया था। इस दौरान गांव में एक महिला भीख मांगने आई थी। वह अपने मुंह पर कपड़ा बांधे थी। उसे शक था कि वह महिला उसके बच्चे को ले गई है। 

विज्ञापन

घर के पीछे है तालाब 

पिता की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों के अलावा गांव के तमाम लोगों से पूछताछ की। प्रमोद के घर के पीछे एक तालाब है। उसके किनारे से रास्ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने शक के आधार पर तालाब में खोजबीन कराई। इसके लिए कछला से गोताखोर बुलाए गए। तलाशी के दौरान तालाब से ही बच्चे का शव बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्चे का अपहरण नहीं हुआ था। शायद वह तालाब में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। अब अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कराई जाएगी।

नहाने के डर से भागा था दीपांशु

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर प्रमोद की पत्नी अपने दोनों बच्चों को नहला रही थीं। पहले उसने दीपांशु से छोटे बच्चे को नहलाया लेकिन दीपांशु नहाने के डर से घर से निकलकर भाग गया। प्रमोद की पत्नी उसके पीछे नहीं गई, लेकिन बाद में तलाश किया तो उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed