फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of mason found hanging from tree in forest, fear of murder

Budaun News: जंगल में पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

Wed, 29 Mar 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Body of mason found hanging from tree in forest, fear of murder
(28 बीडीएन-23)अखिलेश का फाइल फोटो।
अलापुर (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवक का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उनौला निवासी 30 वर्षीय अखिलेश पुत्र राजपाल राजमिस्त्री थे। वह सोमवार सुबह शहर के लालपुल पर बन रहे मकान में काम करने गए थे। सोमवार दोपहर उनके मोबाइल पर किसी की कॉल आई और वह काम छोड़कर चले गए। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें फोन किया तो मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन

परिजन लालपुल पहुंचे तो मकान मालिक ने बताया कि वह दोपहर में ही काम छोड़कर कहीं चले गए थे। इसके बाद अखिलेश के परिजन उनकी तलाश करते रहे, मगर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर के पास जंगल में पेड़ पर फंदे से उनका शव लटका मिला। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed