फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   body of man found hanging from a tree outside the village in Budaun

Budaun News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 14 Dec 2025 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 05:55 PM IST
सार

बदायूं के मुड़िया खेड़ा गांव निवासी युवक हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था। वह नौ दिसंबर को वहां से घर जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। शनिवार को उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। 

विज्ञापन
body of man found hanging from a tree outside the village in Budaun
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में मुड़िया खेड़ा गांव निवासी सोनू (20 वर्ष) का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक हिमाचल प्रदेश में काम करता था और उसके गांव आने की सूचना परिजनों को नहीं थी। परिजनों ने घर में पहले से कुछ कलह होने की बात भी बताई है।

विज्ञापन


मृतक के भाई सुमित ने बताया कि सोनू उसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। नौ दिसंबर को वह घर आने की बात कहकर वहां से चला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसकी तलाश हिमाचल में जा रही थी। साथ ही गांव में परिवार के लोग भी तलाश कर रहे थे। 
विज्ञापन


शनिवार शाम गांव के लोग नदी के किनारे जानबर चराकर लौट रहे थे तो उनको पीपल के पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। सूचना परिवार के लोगों को दी गई। ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से आए दिन होता रहता था झगड़ा
मृतक के भाई ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इतना जरूर है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। दस दिसंबर से सोनू की परिवार के किसी भी व्यक्ति से बात ही नहीं हुई थी। अब पुलिस की जांच के बाद ही मौत का कारण सामने आ सकेगा।

सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव पेड़ पर फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण सामने आ सकेगा। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed