{"_id":"68f7d39b7af057dca307aa54","slug":"body-of-a-girl-found-in-a-plot-death-confirmed-due-to-brain-hemorrhage-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149410-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्लॉट में मिला बच्ची का शव, ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्लॉट में मिला बच्ची का शव, ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि
विज्ञापन
बदायूं। पांच साल की बच्ची की मौत एक पहेली बन गई है। सोमवार को वह अचानक लापता हुई। कुछ ही घंटों बाद तलाश के दौरान उसका शव पास के ही खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है। पुुलिस ने किसी पशु के हमले में मौत की आशंका जताई है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के बगुला नगला गांव में पांच साल की बच्ची दीक्षा सोमवार पूर्वाह्न में मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक लापता हो गई थी। परिजन और पड़ोसियों ने खोजबीन की, तो पास के इलाके में अपराह्न में उसका शव एक प्लॉट में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि बच्ची के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे उन्हें हत्या या किसी अनहोनी की आशंका हुई।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बच्ची की मौत किसी छुट्टा पशु के हमले में होना प्रतीत हो रही है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। -कर्मवीर सिंह, सीओ सहसवान