{"_id":"69b133b1191d7e15a50c3abd","slug":"body-of-60-year-old-man-found-in-roadside-drain-in-budaun-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क किनारे नाले में मिला 60 साल के व्यक्ति का शव, नशे में गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क किनारे नाले में मिला 60 साल के व्यक्ति का शव, नशे में गिरने की आशंका
Wed, 11 Mar 2026 02:49 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:49 PM IST
सार
बदायूं के उझानी में पंखा रोड स्थित एक पैलेस के समीप बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव नाले में मिला। मृतक की पहचान गांव नगला तैय्यदपुर बेनीनगला निवासी सेवाराम (60) के रूप में हुई।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में बुधवार सुबह नाले में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उझानी के पंखा रोड स्थित एक पैलेस के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे लोगों ने नाले में बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा देखा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक डायरी बरामद हुई, जिसमें लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल करने के बाद मृतक की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
उझानी स्थित मकान में रहते थे बुजुर्ग
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तैय्यदपुर बेनीनगला निवासी सेवाराम (60) पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे ह्रदेश ने बताया कि उझानी में भी उनका एक मकान है और सेवाराम अक्सर वहीं रुक जाया करते थे। इसी कारण रात में उनके बारे में किसी को जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि संभवतः शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।