फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Board Exam: 106 15 sensitive centers

बोर्ड परीक्षा : 106 केंद्रों में 15 संवेदनशील

Sun, 14 Feb 2016 11:15 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: 106 15 sensitive centers
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराना विभाग और प्रशासन के लिए चुनौती रहेगा। इस साल जिले के 15 केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिले में बनाए गए 106 केंद्रों पर 62 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू होने के कारण इस बार 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। शासन की मंशानुरूप परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए किसी भी स्तर पर कमी न रखी जाए। जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारी परीक्षा को साफ-सुथरा कराने की तैयारी में जुटे हुए हैं। जिले के कई केंद्र नकल के लिए बदनाम होने की वजह से नकल माफियाओं से निपटने को लेकर मंथन चल रहा है। प्रशासन दावा कर रहा है कि किसी भी केंद्र पर नकल नहीं होने दी जाएगी। माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिले में 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 15 केंद्र संवेदनशील हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 36,883 और इंटरमीडिएट के 25,551 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। आठ विद्यालय डिबार किए गए हैं।
विज्ञापन


सिर्फ  केंद्र व्यवस्थापक ले जा सकेंगे मोबाइल
बदायूं। बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के साथ कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि सिर्फ केंद्र व्यवस्थापक को ही मोबाइल फोन रखने की छूट है। परीक्षा के दौरान यदि किसी अन्य पर मोबाइल पाया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि बीते साल दो दर्जन से अधिक मोबाइल सचल दलों ने कब्जे में लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक के शिक्षक नहीं लगेंगे ड्यूटी में
बदायूं। बोर्ड परीक्षाओं में हर साल बेसिक के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगती थी, लेकिन शासन ने इस साल बेसिक के शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मुक्त रखा है। इसके आदेश भी जारी हो चुके हैं। उसी क्रम में बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भी सुनिश्चित करें कि किसी ने अपने स्तर से तो ड्यूटी नहीं लगवा ली है। उसके खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed