फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Blown off power as soon as a leader Dozens of homes equipment

बिजली आते ही नेता में फुंक  गए दर्जनों घरों के उपकरण

Fri, 10 Feb 2017 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 10 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
-फिटिंग करने वालों पर गलत लाइन जोड़ने का आरोप
-शिकायत पर पहुंचे जेई ने करवाया फाल्ट ठीक

 तहसील क्षेत्र के गांव नेता में विद्युत सप्लाई चालू होते ही दर्जनों घरों में लगे मीटर में फाल्ट हो गया। कीमती उपकरण भी फुंक गए। अचानक आवाज के साथ हुए फाल्ट से उपभोक्ता घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। शिकायत पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों ने फाल्ट सही कर सप्लाई चालू की। ग्रामीणों ने फिटिंग करने वाले ठेकेदार पर मीटर में गलत लाइन जोड़ने का आरोप लगाया है।
पहले नेता गांव में बिजली नहीं थी। जबकि पास के गांव रोशन थे। इसे देख ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति चालू कराने की मांग को उठाते हुए धरना प्रदर्शन, आंदोलन शुरू किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पिछले चुनाव में बिजली चालू कराने का आश्वासन देते हुए बिजली के पोल लगवाने का काम शुरू करा दिया गया, लेकिन लाइन फिर भी नहीं खिंची। इस बार फिर चुनाव में इस मुद्दे ने जोर पकड़ा तो अधूरा काम भी शुरू हो गया। पोल लगाने के साथ बिजली विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से लाइन भी खिचवा कर मीटर लगाने भी शुरू कर दिया गया। करीब 50 से ऊपर कनेक्शन भी हो गए, लेकिन जैसे ही बिजली चालू  की गई, वैसे ही मीटर में फाल्ट हो गया और करीब चार दर्जन घरों में लगे उपकरण भी फुंक गए। गांव के मुकेश, रामलाल, हीरालाल, धर्मेंद्र, छत्रपाल  का आरोप है कि कनेक्शन के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थी, जिसे देने से लोगों ने मना कर दिया और विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर दी, इसके चलते मीटर में गलत तार जोड़ दिए गए। इससे लाइट आते ही फाल्ट हो गया। 
विज्ञापन

 -----------------------
झूलते तार बने हादसे का सबब
जरीफनगर। कस्बा में जगह-जगह बिजली के लटके हुए तार हादसे का सबब बने हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार आग्रह के बावजूद भी बिजली विभाग ने इन तारों को ऊपर नहीं किया है। योगेंद्र सिंह समेत अन्य उपभोक्ताओं ने कहा कि कई बार लोग इन तारों से टकराकर गिरने से चोटिल भी हो चुके हैं। वहीं लाइन भी जर्जर अवस्था में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed