फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Bloody clash over drain dispute, case filed against seven people including women

Budaun News: नाली के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत सात पर केस

Fri, 30 Jan 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash over drain dispute, case filed against seven people including women
बिल्सी। गांव छौलान में नाली के पानी के निकास को लेकर शुरू हुआ विवाद दो दिन में हिंसक संघर्ष में बदल गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित अनमोल ने बताया कि विवाद की शुरुआत 27 जनवरी की शाम करीब पांच बजे हुई थी। आरोप है कि गांव के ही यादराम और उसके परिवार ने नाली विवाद को लेकर गाली-गलौज की। लाठी-डंडों से अनमोल के भाई राजेश और भाभी रुक्मणी की पिटाई कर दी। घटना ने उग्र रूप तब लिया जब अगले दिन 28 जनवरी की सुबह 8 बजे आरोपियों ने पुनः संगठित होकर पीड़ित के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में अनमोल, उनके पिता सत्यपाल और माता अमलेश को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यादराम, अरविन्द, अर्जुन, नेहा, सीमा, अन्नपूर्णा और शिवकुमारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed