फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Blood donation camp organized by 37 Mahadanion

शिविर में 37 महादानियों ने किया रक्तदान

Sun, 02 Oct 2016 11:33 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Blood donation camp organized by 37 Mahadanion
शिविर में 37 महादानियों ने किया रक्तदान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा शिविर
दंपति समेत कई नियमित रक्तदाता भी पहुंचे

 अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सरकारी ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में 37 महादानियों ने रक्तदान किया। दंपति समेत कई महिलाएं भी रक्तदान करने पहुंचीं। बीस लोगों ने संकल्प लिया कि अगर किसी को जरूरत होती है, तो वह रक्तदान करेंगे। जिला अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में लगे रक्तदान शिविर का सीएमओ डॉ. सुनील कुमार फीता काटकर उदघाटन किया। डीएम पवन कुमार, एडीएम एके श्रीवास्तव के साथ रक्तदान शिविर का जायजा लेने पहुंचे। अधिकारियों ने उमर उजाला की इस संजीदा पहल की प्रशंसा की।
सामाजिक सरोकार के मसलों को लेकर अमर उजाला हमेशा ही संजीदा रहता है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गांधी जयंती के मौके पर रक्तदान शिविर के आयोजन के बारे में लोगों को पता लगा, तो रविवार सुबह से ही महादानियों के शिविर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। युवाओं और महिलाओं समेत 37 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खासकर युवाओं में रक्तदान को लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन

बता दें कि 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। 14 जून 2016 को भी अमर उजाला के रक्तदान शिविर में महादानियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। इस बार गांधी जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक के डीके शुक्ला, मीना सिंह, शाहरोज खान, अतुल कुमार आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
- इन लोगों ने किया महादान
सौरभ शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, मीनू, शिखा भारद्वाज, धु्व्र देव गुप्ता, संतोष कुमार, विजेंद्र कुमार, शिवानी बंसल, प्रशांत बंसल, नितिन गुप्ता, नितिन शर्मा, अमित, मुदित गुप्ता, प्रांजल, दिनेश, सहित, किशोर कुमार, दीपक यादव, अरविंद सिंह, उत्कर्ष, आकांशा, अंकित गुप्ता, कमल सूरी, नीरज, रीता वैश्य, प्रतीक गुप्ता, रविंद्र कुमार, रविंद्र पाल सिंह आदि।
------
नियमित रक्तदाता भी पहुंचे
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगने वाले रक्तदान शिविरों में कई युवा नियमित रक्तदान करने हैं। गांधी जयंती पर आयोजित शिविर में नियमित रक्तदाता धु्व्र देव गुप्ता, प्रशांत बंसल, शिवानी बंसल, नितिन शर्मा, सौरभ शर्मा ने रक्तदान किया।
-----
सामाजिक सरोकार के प्रति संजीदा पहल: डीएम
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का जायजा लेने एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव के साथ पहुंचे डीएम पवन कुमार ने अमर उजाला की पहल की प्रशंसा की। डीएम ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। रक्त की कमी से घायल, जरूरतमंद बीमार लोगों की रक्त की कमी से जान नहीं जानी चाहिए। 

------
सीएमओ ने की अमर उजाला की प्रशंसा
बदायूं। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने अमर उजाला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज हित में ऐसे आयोजन जरूरी हैं। 37 लाख की आबादी वाले जिले में सिर्फ एक ब्लड बैंक है। ऐसे में इसकी भूमिका अहम है। इस तरह के शिविरों से ब्लड बैंक में रक्त के स्टॉक की कमी दूर होगी। जिले के लोगों को बरेली की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed