फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   blood dobation

झिझकिये मत, रक्तदान करिए....किसी की जान बचा सकता है आपका खून

Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
blood dobation
बदायूं। रक्तदान का नाम सुनते ही व्यक्ति के मन में जो भाव उभरते हैं, उसमें सबसे पहला विचार शरीर में कमजोरी आने का होता है, लेकिन यह केवल एक भ्रांति है। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच हो, वह रक्तदान कर सकता है। आपका यह रक्त किसी मजबूर की जान बचा सकता है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार कम से कम 45 किलोग्राम या उससे अधिक वाला कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए। रक्तदाता से एक बार में 300 से 400 मिली रक्त दे सकता है, जो शरीर में उपलब्ध रक्त का लगभग 15 वां भाग होता है। शरीर में रक्तदान के तत्काल बाद दान किए गए रक्त की प्रतिपूर्ति करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है तथा लगभग 24 घंटे में दान किए गए रक्त की प्रतिपूर्ति हो भी जाती है। जरूरतमंदों की इसी जरूरत को देखते हुए अमर उजाला प्रतिवर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इसमें तमाम रक्तदानी अपना रक्तदान करके पुण्यलाभ कमाते हैं और किसी की जान बचाने में सहयोगी बनते हैं। इस बार भी अमर उजाला जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर लगा रहा है। तो आइए, झिझकिये मत, रक्तदान करिए। यह महादान है और आप भी इसमें सहयोग कर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed