{"_id":"5ee51f6d8ebc3e4311719570","slug":"blood-bank-badaun-news-bly4091903129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को जिला अस्पताल में सुबह साढ़े दस बजे किया जाएगा। इसका उद्घाटन सीडीओ निशा अनंत सुबह साढ़े दस बजे करेंगी। इस मौके पर चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। त रक्तदान से बड़ा पुण्य काम कोई नहीं है क्योंकि किसी के द्वारा दान किया गया रक्त जरूरत के समय किसी की जान बचा सकता है। यह एक ऐसा पुण्य कार्य है जिसका भागीदार सभी को बनना चाहिए। डॉक्टर भी कहते हैं कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता तथा एक स्वस्थ व्यक्ति साल में तीन-तीन माह के अंतराल पर चार बार रक्तदान कर सकता है। यह वक्त पड़ने पर किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।
इसी सोच और विश्वास के साथ अमर उजाला फाउंडेशन हर रक्तदान दिवस के अवसर पर 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा है जिसमें तमाम लोग सहभागिता निभाकर पुण्य के भागीदार बनते हैं। इस बार भी शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के रक्तकोष विभाग में रविवार सुबह साढ़े दस बजे से किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन सीडीओ निशा अनंत द्वारा किया जाएगा। तो आइए...आप भी अमर उजाला के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाएं और किसी एक व्यक्ति की जिंदगी बचाने में अपना अमूल्य सहयोग दें। इस पुनीत उद्देश्य के साथ रक्तदान करें और पुण्यकार्य के भागीदार बनें।