फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   block pramukh election preparation

क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव को तैयारी पूरी

Sun, 17 Jan 2016 06:46 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 17 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत और जिला पंचायत की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव को जल्दी ही अधिसूचना जारी हो सकती है। हालांकि मार्च के पहले सप्ताह तक क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बाकी है। इसके लिए विजयी सदस्यों की वोटर लिस्ट बन चुकी हैं। खासियत यह है कि फोटोयुक्त है। इससे सदस्यों की पहचान बरकरार रहेगी और पहचान को लेकर गड़बड़ी आशंकाओं पर विराम लगेगा। ब्लाक मुख्यालयों पर प्रमुख पद के प्रत्याशियों ने सदस्यों को अपनी ओर मिलने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं। उनकी आवभगत भी जमकर की जा रही है।
पहली बार क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सदस्यों की फोटोयुक्त वोटर लिस्ट से होना है। यहां बता दें कि जिला पंचायत के 51 सदस्यीय वोटरलिस्ट को भी फोटोयुक्त बनाया गया था। हालांकि यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव निर्विरोध हो गया है। इसलिए इस वोटरलिस्ट का उपयोग नहीं हो सका। मानात जा रहा है कि अब आगे क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों के सदस्यों की वोटरलिस्टें विधान सभा की वोटर लिस्टों की तरह फोटोयुक्त होंगी। इससे गड़बड़ी की आशंकाओं पर विराम लगेगा। जिले में सभी 15 ब्लाकों के 1266 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की वोटरलिस्टों को कंप्यूटर पर फीड किया जा चुका है। वोटरलिस्टों में सदस्यों का फोटो भी शामिल किया गया है।

क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष के लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं। चुनाव आयोग से निर्देश मिलते ही चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देकर व्यवस्थाएं संभाल ली जाएंगी। सदस्यों की पहचान में किसी भी भ्रम और आशंका के समाधान के लिए सदस्यों की वोटरलिस्टें फोटोयुक्त बनवाई गई हैं।
- प्रमेंद्र सिंह पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचायत

ब्लाकवार क्षेत्र पंचायत के 1266 सदस्य
1. समरेर- 68
2. सालारपुर- 84
3. वजीरगंज-72
4. बिसौली-84
5. आसफपुर-87
6. इस्लामनगर-69
7. दहगवां-98
8. सहसवान-105
9. अंबियापुर-93
10. उझानी-104
11. कादरचौक-83
12. उसावां-68
13. म्याऊं-79
14. जगत-102
15. दातागंज-70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed