फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Block manager of women's group transferred amount of Rs 34.48 lakh to personal accounts

Budaun News: महिला समूह की ब्लाक मैनेजर ने निजी खातों में ट्रांसफर की 34.48 लाख की धनराशि

Fri, 13 Sep 2024 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 13 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Block manager of women's group transferred amount of Rs 34.48 lakh to personal accounts
दातागंज। म्याऊ की महिला समूह की मैनेजर ने धोखाधड़ी करके 34.48 लाख की धनराशि निजी खातों में ट्रांसफर कर ली। इसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य जाकिर हुसैन ने डीएम से की। इसकी जांच सीडीओ केशव कुमार को दी गई। जांच में मैनेजर दोषी पाई गई। डीएम ने 24 घंटे में रिपोर्ट दर्ज कर आख्या बीडीओ म्याऊ मनीष वर्मा से मांगी है।
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य दातागंज जाकिर हुसैन ने 20 जुलाई को डीएम से शिकायत की थी कि म्याऊ ब्लाक की महिला समूह की ब्लाक मैनेजर ने लाखों रुपये गबन किए हैं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने संज्ञान लेते हुए जांच सीडीओ को सौंपी थी। बुधवार को जांच पूरी हुई तो सामने आया कि मैनेजर ने 34.48 लाख रुपये निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए है। दोषी पाए जाने पर डीएम ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को बीडीओ म्याऊ मनीष वर्मा को निर्देश दिए हैं। कहा है कि 24 घंटे में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यालय को अवगत कराएं। बीडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed