फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BLO did not reach the booths, people kept wandering to get votes

बूथों पर नहीं पहुंचे बीएलओ, वोट बनवाने को भटकते रहे लोग

Mon, 29 Nov 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
BLO did not reach the booths, people kept wandering to get votes
बिसौली। डीएम दीपा रंजन के सख्त रुख के बावजूद नगर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के कार्यों में बीएलओ की मनमानी देखने को मिल रही है। रविवार को अपने वोट बनवाने के लिए युवा बंद पड़े बूथों पर इधर-उधर भटकते मिले।
विज्ञापन

बूथों पर निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य का अंतिम दिन था। मतदाता सूची में अपना नाम अंकित कराने के लिए तमाम युवा अपने बूथों पर पहुंचे लेकिन अधिकतर पर बीएलओ नदारद मिले। बूथों पर ताले लगे होने से वोट बनवाने आए नागरिकों खासकर युवाओं को निराश होकर घरों को लौटना पड़ा। बूथ संख्या 195 निवासी छात्रा धीरज शर्मा व मुक्ता ने बताया कि वे कई घंटों तक बूथ पर बीएलओ का इंतजार करती रहीं। बीएलओ के न आने की वजह से उन्हें घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बीएलओ बूथों पर बैठे रहते हैं लेकिन लोग वोट बनवाने नहीं पहुंच रहे थे। इसीलिए बीएलओ को डोर टू डोर जाकर सर्वे कर नए वोट बनवाने के आदेश दिए गए हैं। 30 नवंबर तक डोर टू डोर सर्वे कराकर नए व छूटे लोगों के वोट बनाए जाएंगे। -ज्योति शर्मा एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रायपुर बुजुर्ग के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
बिल्सी। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत रविवार को प्रभारी कोतवाल रामेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग स्थित प्राथमिक स्कूल के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी मतदाता को कोई दिक्कत न होने पाए। इसलिए सभी मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को पूर्व में सुधार के लिए लगातार पुलिस द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed