फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Black thread around neck becomes noose, girl dies by hanging

Budaun News: गले का काला धागा बना फंदा, लटककर बालिका की मौत

Tue, 28 May 2024 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Black thread around neck becomes noose, girl dies by hanging
इसी कंटीले तारों के बीच काले धागे में फंसकर हुई मासूम की मौत। संवाद
कादरचौक। थाना क्षेत्र में एक ढाई साल की बालिका के गले में पड़ा काला धागा उसकी मौत का फंदा बन गया। ढाई साल की अंशिका घर के पीछे खेत में कंटीले तार के नीचे से निकल रही थी। तभी उसके गले का धागा कंटीले तार में फंस गया और बालिका तार पर लटक गई। काफी देर तक वह छटपटाती रही और फिर उसकी मौत हो गई। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम जोरी नगला निवासी मुकेश दिल्ली में रहकर काम करते हैं। वह सोमवार सुबह ही अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटकर गांव आए थे। सुबह करीब 11 बजे उनकी ढाई साल की बेटी अंशिका खेलने के लिए घर से बाहर निकल गई। करीब एक घंटे तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिवार वालों ने उसे कई घरों में और आसपास खेतों में तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। फिर थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। अपरान्ह करीब तीन बजे परिवार वाले थाने से लौटकर आए। उसके बाद बालिका को अपने घर के पीछे खेत में तलाश किया, जहां खेत में बालिका कंटीले तार से लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटीले तार में उसके गले का काला धागा फंसा हुआ था। बालिका उसी तार पर लटकी हुई थी। सूचना पर एसओ उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन की तो पता चला कि बालिका तार के नीचे से निकल रही होगी। तभी उसके गले का धागा कंटीले तार में फंस गया और फिर बालिका तार में फंसकर लटक गई।

सूचना पर सीओ शक्ति सिंह और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। बाद में बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि पिता ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि यह हादसा है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसी कंटीले तारों के बीच काले धागे में फंसकर हुई मासूम की मौत। संवाद

इसी कंटीले तारों के बीच काले धागे में फंसकर हुई मासूम की मौत। संवाद

इसी कंटीले तारों के बीच काले धागे में फंसकर हुई मासूम की मौत। संवाद

इसी कंटीले तारों के बीच काले धागे में फंसकर हुई मासूम की मौत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed