फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU will protest against the chairman and agent of the finance company

Budaun News: फाइनेंस कंपनी के चेयरमैन व एजेंट के खिलाफ भाकियू देगी धरना

Sat, 16 Sep 2023 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
BKU will protest against the chairman and agent of the finance company
कुंवरगांव। भारतीय किसान यूनियन ने एक फाइनेंस कंपनी के चेयरमैन और उसके एजेंट के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। थाना क्षेत्र के गांव बाबट निवासी राजेश कुमार का कहना था कि उनके गांव का रूपेंद्र सिंह प्रिया होम स्टडी फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। वह कई बार उनके घर आया और एक पॉलिसी कराने को कहा। इससे उन्होंने विश्वास में आकर एक पॉलिसी करा ली थी।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया था कि पांच साल पूरे होने के बाद 36 हजार रुपये मिलेंगे लेकिन पांच साल पूरे होने के बाद भी उन्हें रुपये नहीं मिले। एजेंट लगातार बहाने बनाता रहा। आरोपी ने उनके साथ गालीगलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर राजेश ने कोर्ट के आदेश पर रूपेंद्र और कंपनी के चेयरमैन के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई। अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव पटेल ने कहा है कि राजेश उनके भाई हैं। अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed