फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BKU farmers in panchayat Discussions on problems

भाकियू की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Tue, 09 Jun 2015 07:31 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 09 Jun 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन

भाकियू की ग्राम बावट में हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं को उठाया

विज्ञापन
गया। साथ ही कहा गया कि जिले के किसानों की समस्याओं को हरिद्वार में कल 10 जून से होने वाली महापंचायत में उठाया जाएगा।
प्रदेश महासचिव नईम चौधरी ने कहा कि हरिद्वार महापंचायत में जिले से भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे। बोले-भूमि अध्यादेश को वापस लिया जाए। यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। श्री चौधरी ने कहा कि आज किसान आत्महत्या को मजबूर है।उसका कर्जा माफ किया जाना चाहिए। इस मुद्दे को प्रमुखता से पंचायत में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान नहीं किया गया है। मंडल महासचिव सोहनपाल ने कहा कि जिले के किसानों को समय से बिजली भी नहीं मिल रही है जिसकी वजह से सिंचाई नहीं हो पा रही है और किसानों की फसलें सूख रहीं हैं।
जिलाध्यक्ष जमुना सिंह फौजी ने कहा कि गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंप लगने चाहिए। गांवों में राशन कार्ड बनाने का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत में वीरपाल बघेल, अजय, अच्छन, उदयवीर सिंह, रोहितास सिंह, हरीराम, अंबासराय, राकेश कुमार, भानुप्रकाश, प्रताप, हरीराम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed