{"_id":"589cba134f1c1b905237b413","slug":"bku-activists-demonstrating-against-seedeepio","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं का सीडीपीओ के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं का सीडीपीओ के खिलाफ प्रदर्शन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बाल पोषाहार में धांधली और आंगनबाड़ी केंद्रों पर फर्जीबाडे़ का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सीडीपीओ के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा की अगुवाई में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पंचायत की। पंचायत में किसानों से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। यूनियन के नेताओं ने कहा- किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में विभागीय अफसर गंभीर नहीं हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर जो हो रहा है, उसकी सच्चाई जानने के लिए सीडीपीओ मौके पर नहीं पहुंचतीं। बाल पोषाहार को बेच दिया जाता है। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा- आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पंजीकरण भी फर्जी कर लिए गए हैं। पंचायत में बाजारकलां मोहल्ले के राशन उपभोक्ताओं को पंखा रोड की दुकान से अटैच किए जाने का मामला भी उठा। कोटेदार पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों में आसिम उमर, दुर्वेंद्र चौहान, रामदास प्रजापति, रामकुमार, शाकिर अंसारी, राजेश, गंगा सिंह, गोविंद और मटरू लाल आदि शामिल थे।