{"_id":"56ffd6444f1c1bd672f00172","slug":"bjp-will-push-the-2017-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के मिशन 2017 को लगेगा धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के मिशन 2017 को लगेगा धक्का
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
साोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में सराफा व्यापारियों की हड़ताल 33 वें दिन शनिवार को भी अनवरत जारी रहा। सराफा व्यापारियों ने कहा कि उन लोगों का व्यापार एक माह से अधिक समय से बंद है। इसके बावजूद उनकी मांगों की ओर केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि जिद पर अड़ी केंद्र सरकार उन लोगों को सेंट्रल एक्साइज जैसे काले कानून से मुक्त नहीं कर रही है।
सराफा व्यापारियों ने भाजपा सरकार पर आक्रोश जताते हुए कहा कि सराफा व्यापारियों की नाराजगी का नुकसान उन्हें विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। इससे भाजपा के मिशन 2017 को धक्का लगेगा। सराफा व्यापारियों ने उनका कार्य करमुक्त किए जाने की बात भी कही। इस मौके पर सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, कुलदीप रस्तोगी, जयदीप रस्तोगी, अमित वर्मा, सचित वैश्य, प्रेमबाबू, गामा, शोभित वैश्य, मनूदत्त शर्मा, दीपक मराठा, राहुल मराठा, भगवान, ब्रजेश वर्मा, महेश पथिक, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।