{"_id":"5753118a4f1c1b7d2f10a18e","slug":"bjp-roared-at-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पर गरजे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पर गरजे भाजपाई
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा कांड को लेकर भाजपाइयों ने सूबे की सरकार को घेरा। कलक्ट्रेट पर पहुंचकर नारेबाजी की। सूबे की सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर सभी कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपाइयों के तेवर देखते हुए प्रशासन ने पुलिस फोर्स का पूरा इंतजाम कर रखा था। पूर्व विधायक के आवास पर कलक्ट्रेट तक भाजपा के पैदल मार्च के आगे पीएससी और पुलिस के जवान चल रहे थे। कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। मथुरा कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की गिरफ्तारी और प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग उठाई। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा जब मथुरा में जवाहरबाग में हुए बवाल के दौरान दो पुलिस कर्मियों की हत्या की जा सकती है, तो आम आदमी कहां सुरक्षित है? इससे सिद्ध होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा मथुरा कांड के बाद प्रदेश में सपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने बवालियों के पास से मिले हथियारों और बारूद पर सवाल उठाते हुए कहा खुफिया तंत्र और सरकार को इस बारे में जानकारी क्यों नहीं हुई? इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार का ही कोई बड़ा नेता इस प्रकरण में पूरी तरह से संलिप्त है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य ने कहा जनता अब सपा सरकार से मुक्ति चाहती है। इस मौके पर दीपमाला गोयल, धर्मेंद्र शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव, प्रतीक मिश्रा, यदुनेश, प्रभाशंकर वर्मा, अतुल अलंकार, मनोज मोदी, सोनू पंजाबी, पप्पू यादव, अमित सक्सेना, मोनू यादव, बाबू मौर्य, सागर गुप्ता, तरूण राठौर, विक्की मौर्य, संजीव गुप्ता, शिवम गुप्ता, आशीष शाक्य, मधुसुदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।