फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP MP Dharmendra Kashyap alleges Alapur Inspector is involved in corruption in Budaun

'भ्रष्टाचार में लिप्त हैं इंस्पेक्टर': भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लगाया आरोप, पत्र लिख डीजीपी से शिकायत

Mon, 04 Sep 2023 02:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 02:07 PM IST
सार

आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अलापुर थाने के इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सांसद ने इसकी शिकायत डीजीपी से कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। 

विज्ञापन
BJP MP Dharmendra Kashyap alleges Alapur Inspector is involved in corruption in Budaun
अलापुर थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बदायूं के थाना अलापुर के इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत की है। उन्होंने डीजीपी को पत्र भेजकर कहा है कि इंस्पेक्टर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


सांसद ने पत्र में बताया कि अलापुर थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान अनैतिक कार्यों में लिप्त हैं। क्षेत्रीय जनता व भाजपा के कार्यकर्ताओं को आए दिन अपमानित करते हैं। इनकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में जुआ, सट्टा समेत कई अवैध कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर ने हिस्ट्रीशीटर को बचाया तो खफा हुए एसएसपी, लगाई फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी जन समस्याओं में कोई रुचि नहीं हैं। सांसद के पीआरओ राहुल कश्यप के मुताबिक सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को थाना प्रभारी के पद पर रहने से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। सांसद ने डीजीपी को पत्र भेजकर इंस्पेक्टर को अलापुर से हटाकर उनके खिलाफ जांच करवाकर कार्रवाई की जाए।

इंस्पेक्टर ने दी यह दलील 

इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि सांसद की 30 अगस्त को उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। वह नगर पंचायत के अध्यक्ष के पति फहीमउद्दीन की सिफारिश कर रहे थे। फहीमउद्दीन के खिलाफ कुछ मुकदमे दर्ज हैं। 15 अगस्त को भी एक एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। इसकी जांच सीओ कर रहे हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने मुझ पर आरोप लगाए हैं।

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में हैं। इसकी एसपी सिटी को जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी। उसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed