फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP ministers rose above the party and took cognizance of Suryakund issue: Aditya

भाजपा के मंत्रियों ने दल से ऊपर उठकर संज्ञान में लिया सूर्यकुंड का मामला : आदित्य

Sun, 29 Dec 2024 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 29 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP ministers rose above the party and took cognizance of Suryakund issue: Aditya
सपा सांसद आदित्य यादव, सम्राट अशोक पर्यटन स्थाल को देखते हुए। साथ में सपा नेता व अन्य । संवाद
बदायूं। सूर्यकुंड में शनिवार को बौद्ध भिक्षुओं से मिलने पहुंचे सपा सांसद आदित्य यादव ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने बैठकर प्रार्थना की। उन्होंने कि मुझे खुशी है कि भाजपा के मंत्रियों ने दल से ऊपर उठकर सूर्यकुंड मामले का संज्ञान लिया। यह सम्राट अशोक पर्यटन स्थल है, सर्वसमाज के लोग यहां आ सकते हैं। इसे जाति या धर्म के नाम पर न बांटा जाए।
विज्ञापन


सपा सांसद आदित्य यादव दल बल के साथ शनिवार को मझिया में बने सम्राट अशोक पर्यटन स्थल पर पहुंचे। यहां रह रहे बौद्ध भिक्षुओं से उन्होंने मुलाकात की। साथ ही बौद्ध भिक्षुओं के साथ प्रार्थना की। करीब आधा घंटे रुके सांसद ने मामले की पूरी जानकारी ली जाते समय बौद्ध भिक्षुओं को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन



मझिया में बने सम्राट अशोक पर्यटन स्थल को लेकर करीब एक महीने से खींचतान चल रही है। हिंदू संगठनों ने कब्जा करने व शिवलिंग दबाने का आरोप लगाकर बौद्ध भिक्षुओं को सात दिसंबर को इस स्थल से निकाल दिया था, इसके बाद तमाम भिक्षु मालवीय आवास गृह पर धरने पर बैठ गए थे। तमाम संगठन इनके समर्थन में पहुंचे तो 23 दिसंबर को प्रशासन ने इनको अस्थाई तौर पर रहने की अनुमति दे दी थी। तब से बौद्ध भिक्षु वहीं रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचे सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि हमें खुशी इस बात की है कि दल के मुद्दों से ऊपर उठकर भाजपा के मंत्रियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद मामला तुरंत खत्म हुआ। हमारा उद्देश्य केवल इतना है कि बौद्ध भिक्षु कोई ऐसी बात कहना चाहते हों, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों या शासनस्तर तक पहुंचाना है तो कह दें। जब धर्मेंद्र यादव यहां के सांसद थे तो सूर्यकुंड के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर कराए थे। भिक्षु यहां दोबारा आ गए हैं और माहौल शांत है।


सपा सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बीमारी के चलते हुए निधन पर कहा कि उन्होंने देश की आर्थिक व्यवस्था को सुधारने का अथक प्रयास किया और जो मौजूदा अर्थव्यवस्था है वह उन्हीं की दूरदर्शिता और कार्यप्रणाली की देन है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व दर्जा मंत्री आबिद रजा, शशांक यादव, मोहर सिंह पाल, केके पाल आदि मौजूद रहे।

सपा सांसद आदित्य यादव, सम्राट अशोक पर्यटन स्थाल को देखते हुए। साथ में सपा नेता व अन्य । संवाद

सपा सांसद आदित्य यादव, सम्राट अशोक पर्यटन स्थाल को देखते हुए। साथ में सपा नेता व अन्य । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed