फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers are angry over the imposition of a 50 percent marks exam instead of a bridge course.

Budaun News: ब्रिज कोर्स के बजाय 50 प्रतिशत अंकों वाली परीक्षा थोपने से शिक्षकों में रोष

Thu, 24 Sep 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teachers are angry over the imposition of a 50 percent marks exam instead of a bridge course.
बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए ​शिक्षक। संवाद
बदायूं। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत नियुक्त बीएड योग्यताधारी शिक्षकों पर विभागीय ब्रिज कोर्स के स्थान पर 50 प्रतिशत न्यूनतम अंकों की बाध्यता के फैसले पर शिक्षकों में रोष है। उन्होंने न्यूनतम अंकों की बाध्यता के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम बीएसए नवीन कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में पहुंचे। संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 69000 भर्ती के तहत वर्ष 2020-22 में नियुक्त लगभग 32,000 बीएड योग्यताधारी शिक्षक पिछले पांच वर्षों से लगातार परिषदीय विद्यालयों में सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

एनसीटीई के नियमानुसार, विभाग को नियुक्ति के दो वर्षों के भीतर छह माह का ब्रिज कोर्स कराना था, जो कि विभाग द्वारा समय पर नहीं कराया गया। जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि यह फैसला मूल विज्ञापन के नियमों के विपरीत है। मूल विज्ञापन 2018 के तहत सेवारत प्रशिक्षण पूरा कराने का नियम था, जिसमें किसी न्यूनतम अंक वाली परीक्षा उत्तीर्ण करने का कोई प्रावधान नहीं था। जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि अन्य राज्यों में भी ब्रिज कोर्स को केवल एक औपचारिक प्रशिक्षण के रूप में पूरा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शिक्षक ज्ञापन देने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी समस्या बताई है। उसका समाधान शासन स्तर से ही किया जा सकता है। मांगों को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। -नवीन कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed