{"_id":"69ec71a0fd4790f79201152a","slug":"bjp-leader-booked-with-two-others-for-goat-theft-in-budaun-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बदायूं में 14 बकरे चोरी, भाजपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बदायूं में 14 बकरे चोरी, भाजपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
Sat, 25 Apr 2026 01:18 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:18 PM IST
सार
बदायूं जिले में बकरों की चोरी के मामले में एक भाजपा नेता फंस गए। पशुपालक ने भाजपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के गांव छिवऊ कलां में 14 बकरों की चोरी का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव निवासी मोहम्मद अशफाक ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की रात उनके घेर में बंधे 14 बकरों को अज्ञात चोर चुरा ले गए। काफी तलाश के बावजूद बकरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद 23 अप्रैल को अशफाक ने शक के आधार पर कुछ लोगों को नामजद किया। नामजद किए गए लोगों में गांव निवासी रजनीश गुप्ता शामिल हैं। वह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा, संभल जिले की कोतवाली हयातनगर निवासी मुन्ना और सोनू पुत्र इस्लाम को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की है। उघैती इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
दो दिन की बकरों की तलाश, नहीं लगा सुराग
मोहम्मद अशफाक के अनुसार, चोरी की घटना 21 अप्रैल की रात को गांव छिवऊ कलां में हुई थी। उनके घेर से 14 बकरे चोरी हो गए थे। दो दिनों तक बकरों की तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 23 अप्रैल को उन्होंने उघैती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।