{"_id":"242f7583867dafc0af95ecf891c90479","slug":"bjp-leader-at-home-raising-a-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को घर से उठाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता को घर से उठाने पर हंगामा
बदायूं।
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका अध्यक्ष पद के उप चुनाव के दौरान सिविल लाइंस थाने पर कई घंटे हाईवोल्टेज टेंशन चला। भाजपा नेता पीसी शर्मा को सोमवार देर रात घर से उठा लाने पर मंगलवार सुबह भाजपाइयों ने सिविल लाइंस थाने का घेराव कर हाईवे जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। मामले ने तूल पकड़ा तो अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को थाने से ही छोड़ना पड़ा।
सोमवार रात करीब तीन बजे सिविल लाइंस पुलिस ने भाजपा नेता पीसी शर्मा को डीएम रोड स्थित आवास से उठा लिया। मंगलवार सुबह होने तक खबर भाजपाइयों में फैल गई। भाजपा नेता सीमा चौहान के नेतृत्व में तमाम भाजपाई सिविल लाइंस थाने पर जमा हो गए। वह पीसी शर्मा को छोड़ने की मांग कर रहे थे। सुबह सात से दस बजे तक थाने पर हंगामा होता रहा। हंगामा बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, सीओ सिटी आरएस धामा थाने पहुंचे। बाद में दवाब के चलते पुलिस ने शर्मा को थाने से ही छोड़ दिया।
यह था आरोप
बदायूं। पुलिस की मानें तो शहर के रेलवे क्रासिंग निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि पीसी शर्मा ने उसके घर पर आकर जान से मारने की धमकी दी। यह तहरीर पुलिस को दो दिन पहले दी गई थी। हालांकि मतदान से पहले रात में पीसी शर्मा को अचानक गिरफ्तार करना किसी के गले नहीं उतर रहा था।
विज्ञापन
...नहीं नजर आए दिग्गज भाजपाई
बदायूं। पीसी शर्मा सिविल लाइंस थाने की हवालात में थे। पुलिस कार्रवाई के विरोध के नाम पर सिर्फ भाजपा नेत्री सीमा चौहान और पीसी शर्मा के समर्थन ही थाने के बाहर मौजूद थे। हंगामा करीब दो घंटे चलता रहा। बाद में भाजपा प्रत्यशी दीपमाला गोयल पूर्व विधायक महेश गुप्ता के साथ थाने पहुंचीं। हालांकि भाजपा के और किसी बड़े नेता ने थाने पहुंचना जरूरी नहीं समझा।