{"_id":"69df40f13746e9cb0c77c4512002a29b","slug":"bjp-did-not-meet-its-plans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के सभी वादे साबित हुए खोखले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के सभी वादे साबित हुए खोखले
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की पोल खोलो अभियान के तहत वजीरगंज में बैठक
पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश सक्सेना ने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का झांसा देने वाली भाजपा सरकार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल की कीमतें नहीं घटा रही है। उल्टे जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है। अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजिद अली ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के कारण ही किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के उद्यमियों के प्रेम के चलते किसानों को गन्ने के पिछले बकाया मूल्य का भुगतान नहीं मिला। तीन सालों से गन्ने का मूल्य भी नहीं बढ़ाया गया है। इसकी वजह से किसान आत्महत्या कर रहा है।
बैठक में सलीम अंसारी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तनवीर मंसूरी, हरेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अरमान सैफी, शानू शैफी, असलम मियां, मो. अहमद, मो आशिक़, रशीद, शाहरुख़, अनीस, खलील, डॉ. ओमप्रकाश, मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।