फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP booth president assaulted, accountant suspended

Budaun News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष से हुई मारपीट, लेखपाल निलंबित

Sat, 07 Dec 2024 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president assaulted, accountant suspended
सहसवान। तहसील में जमीन संबंधी कार्य से आए भाजपा के बूथ अध्यक्ष और लेखपाल के बीच जमकर हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई। इससे तहसील में हंगामा हो गया।
विज्ञापन

तहसील में मौजूद लोगों ने दोनों को अलग-अलग कराकर मामला शांत कराया। बूथ अध्यक्ष ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर असलौर निवासी मुकेश चन्द्र भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उनका कहना था कि उनके गांव में एक चकरोड से संबंधित मामला था। वह इसके संबंध में एसडीएम से मिलने आए थे।
जब वह एसडीएम कार्यालय से बाहर आए तभी वहां क्षेत्र में तैनात लेखपाल मौजूद मिले। आरोप है कि लेखपाल ने उनसे अपशब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर हाथापाई और धक्का-मुक्की की। इससे उनके कपड़े फट गए।
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष का यह भी आरोप है कि लेखपाल नशे की हालत में थे। एसडीएम प्रेमपाल सिंह का कहना था कि लेखपाल और बूथ अध्यक्ष के बीच हाथापाई हुई थी। तहसील में मौजूद सुरक्षा गार्ड और अन्य लोगों ने दोनों को शांत कराया। पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया लेखपाल को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed