{"_id":"698f684921d43792f2092552","slug":"bjp-block-chiefs-brother-in-law-attacked-case-filed-against-10-badaun-news-c-123-1-sbly1018-157237-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बीजेपी ब्लाॅक प्रमुख के देवर पर हमला, 10 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बीजेपी ब्लाॅक प्रमुख के देवर पर हमला, 10 पर केस दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। बीजेपी ब्लाॅक प्रमुख म्याऊं के देवर केसी शाक्य पर बृहस्पतिवार रात उस समय हमला हुआ जब वह शादी समारोह से लौट रहे थे। अज्ञात हमलावरों ने मारपीट करते हुए उनका गला दबाने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित के शिकायती पत्र के आधार पर छह नामजद व चार अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला, बलवा और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बुधवाई के पास स्थित एक मैरिज लॉन के पास की है। मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी केसी शाक्य एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में शालू, भूपेंद्र, योगेंद्र प्रताप, शंकर, उदय सिंह, विष्णु और चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई। हमलावरों ने केसी शाक्य को गाड़ी से नीचे उतारकर लात-घूसों से पीटा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया।
कुछ अन्य लोगों के आने पर हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को केसी शाक्य ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है।