फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   BJP and SP members took oath at different places

भाजपा और सपा सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ

Tue, 13 Jul 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP members took oath at different places
बदायूं। जिला पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी सपा और भाजपा के बीच तनातनी रही। कलक्ट्रेट के बजाय एक निजी लॉन में शपथ ग्रहण होने पर सपा के 23 सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। इसे भाजपा का निजी कार्यक्रम बताते हुए सपाई पहले आंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निजी स्थान पर शपथ ग्रहण समारोह का विरोध किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने सपा के 23 सदस्यों को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में शपथ दिलाई। जिला पंचायत के इतिहास में यह पहला मौका रहा जब दो स्थानों पर शपथ ग्रहण हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष समेत नव निर्वाचित 51 सदस्यों का शपथ ग्रहण था। इसके लिए पहले से तैयारियां की गई थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव समेत जिला पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का आयोजन शहर के एक लॉन में किया गया। यहां डीएम दीपा रंजन ने जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव को नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलानी थी। इधर, सपा समर्थित 23 सदस्यों ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा समर्थित 27 सदस्यों को शपथ दिलाई। सपा समर्थित सदस्य आंबेडकर पार्क पहुंच गए। डीएम से निजी स्थान पर शपथ ग्रहण को भाजपा का निजी कार्यक्रम बताते हुए विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सपा समर्थित सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद जिला पंचायत बोर्ड की पहली आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी दलों के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed