फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Birds get two sips of water in every house, municipality will make aware

Budaun News: हर घर पंछियों को मिले दो घूंट पानी, पालिका करेगी जागरूक

Wed, 22 Mar 2023 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Birds get two sips of water in every house, municipality will make aware
(22 बीडीएन-31)जालंधरी सराय में पक्षियों को पीने को रखा नाद में पानी।संवाद
- गर्मियों में प्यास से व्याकुल पक्षियों को सहारा देने के लिए 29 स्थानों पर पालिका करेगी इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में अब गर्मी के मौसम में पक्षियों को प्यास से व्याकुल नहीं होना पड़ेगा। उनकी प्यास बुझाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जनजागरुकता अभियान चलाने की तैयारी की है। सबसे पहले नगर पालिका प्रशासन सरकारी खर्च से 29 स्थानों पर पक्षियों को पानी पीने का इंतजाम करेगा तो घर-घर अलख जगाई जाएगी।
गर्मी में पंक्षी प्यास लगने पर दो बूंद पानी के लिए भटकते रहते हैं। सबसे बड़ी वजह है कि शहर में कोई तालाब नहीं है। इस वजह से पक्षियों को प्यास बुझाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। वह प्यास से छटपटाते हुए सड़क किनारे या छतों पर देखे जा सकते हैं। पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पहली बार नगर पालिका प्रशासन ने कदम उठाए हैंं। नगर पालिका प्रशासन अपनी इस योजना के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेगा कि वह अपनी छतों और घरों के सामने पक्षियों को पानी पीने के लिए खाली ड्रम या फिर कुंदी बनाकर रखें। सुबह को पानी भर दें। इससे पक्षियों को गर्मी में प्यास से व्याकुल नहीं होना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन इसी सप्ताह से यह जागरुकता अभियान शहर में शुरू करेगा।
विज्ञापन


जालंधरी सराय में बाबू मौर्य ने शुरू की मुहिम
मोहल्ला जालंधरी सराय में रहने वाले बाबू मौर्य ने करीब तीन साल पहले पक्षियों को पानी का इंतजाम किया था। उनकी मुहिम से अब तक कई लोग जुड़ चुके हैं जिन्होंने अपने घरों के सामने पक्षियों को पानी पिलाए जाने के इंतजाम किए हैं। नगर पालिका प्रशासन बाबू मौर्य को भी अपने अभियान में शामिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्षियों को इस गर्मी में पानी के लिए व्याकुल नहीं रहना पड़ेगा। पक्षियों के लिए पक्षी विहार बनाए जाने के प्रस्ताव पर कार्य चल रहा है, लेकिन इससे पहले उनको पानी के इंतजाम कराने को अभियान शुरू किया जा रहा है।
- डॉ. दीप कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed