फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Binawar-Musajhag road will be widened

Budaun News: बिनावर-मूसाझाग रोड का होगा चौड़ीकरण

Sat, 14 Jun 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Binawar-Musajhag road will be widened
बिनावर में सड़क किनारे हुई खोदाई। संवाद
बिनावर। बिनावर से बिलहत, तुगलापुर और मूसाझाग को जोन वाले मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। यह रोड दातागंज-बदायूं और बरेली-मथुरा हाईवे को जोड़ता है। इससे सैकड़ों गांव के लोगों की आवाजाही रहती है। चौड़ीकरण होने से आवागमन बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन


बिनावर- मूसाझाग मार्ग एक लेन का है। इस सड़क से लोग बरेली, मथुरा, शाहजहांपुर, लखनऊ सहित अन्य जनपदों के लिए आवाजाही करते हैं। एक लेन की सड़क होने की वजह से आमने-सामने दो बड़े वाहन आने पर हादसे की आशंका रहती है। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने सड़क का सर्वे कराया। इससे पता चला कि 18 हजार वाहन हर दिन आवाजाही करते हैं। इस रिपोर्ट के बाद पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा।वहां से प्रथम चरण में बिनावर से मौसमपुर तक नौ किलोमीटर मार्ग सात मीटर चौड़ा करने की स्वीकृति मिली थी। उसमें से सात किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण अधूरा रह गया था। अब इसे चौड़ा किया जाएगा है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि इस पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा।
विज्ञापन

-

2023 में क्षतिग्रस्त है रोड
बरेली मथुरा हाईवे कस्बा बिनावर से गांव बिलहत, काराबाद, मौसमपुर, कौंर, तुगलापुर आदि गांव से होते हुए दातागंज बदायूं मार्ग को जोड़ने वाली सड़क वर्ष 2023 में क्षतिग्रस्त हो गई थी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता से यह रोड बनवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिनावर में खुदी है सड़क, परेशान होते राहगीर
बिनावर में करीब 500 मीटर रोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क को चौड़ा करने के लिए खोदाई कर दी गई थी। अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। इस वजह से गड्ढों में फंसकर ऑटो, ई-रिक्शा और बाइक सवार गिर चुके हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed