फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ' Bin Pisa Kise Bvange seed '

‘बिन पइसा कइसे बवंगे बीज’

Sun, 12 Jun 2016 11:17 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 12 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
इसे गरीब किसान की नादानी कहें या मजबूरी, लेकिन शासन की ओर से कृषि बीज खरीद के तहत मिलने वाली सब्सिडी उन लोगों से दूर होती जा रही है। किसान राजकीय बीज केंद्रों से बीज न खरीदकर हुए निजी कृषि बीज भंडारों से बीज खरीद रहे हैं। किसानों को मालूम है कि निजी दुकानों से उन लोगों को सब्सिडी नहीं मिलेगी, लेकिन फिर भी उन्हीं दुकानों से धान, मक्का, उर्द, मूंग के बीज खरीद रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि निजी दुकानों से उन लोगों को न तो पूरे रुपये नगद देने होते हैं और राजकीय केंद्रों की तुलना में बीज भी सस्ता मिल जाता है। निजी कृषि बीज केंद्रों पर विभिन्न प्रकार के बीजों की वैरायटी मिल जाती हैं और सब्सिडी के लिए शासन की वाट नहीं जोहनी पड़ती है। इस संबंध में किसानों से बात की ता उन लोगों ने अपना दर्द बयां किया। 
विज्ञापन

------
फोटो-08 
खेत मालिक के बैंक खाते में जाती सब्सिडी 
उझानी क्षेत्र के किसान सत्यवीर सिंह ने बताया कि गांव में तमाम किसान ऐसे होते हैं, जिनके नाम पर खेत नहीं होता है। वे लोग बटाई और उगाही पर खेती करते हैं। ऐसे में बीज तो वे लोग खरीदते हैं, लेकिन सब्सिडी खेत मालिक के बैंक खाते में जाती है। साथ ही धनराशि पहले जमा करनी पड़ती है। निजी केंद्रों पर उधार भी मिल जाता है। साथ ही सस्ता भी मिल जाता है। 
विज्ञापन

-----
फोटो-09 
विभिन्न वैरायटी का मिलता सस्ता बीज 
उझानी क्षेत्र के ग्रामीण किसान संतराम सिंह यादव ने कहा कि राजकीय बीज केंद्रों पर सीमित वैरायटी के बीज मिलते हैं। उन्नतशील और बेहतर उत्पादन के लिए निजी दुकानों और कुछ एजेंटों से बीज खरीद लेते हैं। इससे न तो बीज पर मिलने वाली सब्सिडी का झंझट रहता है और वहां की तुलना में बीज भी सस्ता मिल जाता है। इसके बाद भी चार छह रुपये किलो का अंतर आता है तो उसे मजबूरी में सहना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जमकर बिक रहा सरवती धान 
शहर के लॉवेला चौक पर एग्रो एजेंसी के मालिक मोहित गर्ग का कहना है कि तमाम ग्राहक उनके बहुत पुराने हैं, जो बीज ले जाते हैं। उन लोगों को काफी उधार भी देना पड़ता है, जो फसल कटने पर मिल जाता है। राजकीय बीज केंद्रों पर केवल हाईब्रिड बीज मिलता है, जबकि उनके यहां सरवती सहित धान में तमाम प्रकार के बीज हैं। वहीं मक्का में भी तमाम वैरायटी के बीज उपलब्ध हैं, लेकिन सबसे अधिक धान सरवती बीज बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed